ये च मूढतमाः लोके ये च बुद्धेः परं गताः । ते एव सुखम् एधन्ते मध्यमः क्लिश्यते जनः ॥
निपट मूर्ख और बुद्धि से परे पहुँचे ज्ञानी, ये दोनों ही सुखी रहते हैं; बीच वाला ही कष्ट पाता है। मूर्ख को चिंता करने लायक समझ नहीं होती, ज्ञानी चिंता से परे होता है, और अधकचरे ज्ञानी को बस चिंता करने भर की समझ होती है।