यदर्जितं प्राणहरैः परिश्रमैः मृतस्य तद् वै विभजन्ति रिक्थिनः । कृतं च यद् दुष्कृतमर्थलिप्सया तदेव दोषापहतस्य यौतकम् ॥
प्राण निचोड़ देने वाले परिश्रम से मनुष्य जो धन कमाता है, उसे उसके मरने के बाद वारिस बाँट लेते हैं। उस धन के लोभ में किए गए पाप ही अकेले उसके हिस्से में आते हैं।