पात झरंता यों कहै, सुनि तरवर बनराइ।
अब के बिछुड़े ना मिलैं, कहुँ दूर पड़ैंगे जाइ॥
झरता हुआ पत्ता पेड़ से, वन के राजा से, कहता है: सुनो, अब बिछुड़े तो फिर नहीं मिलेंगे। मैं कहीं दूर जा पड़ूँगा।
कोई पत्ता कभी लौटकर अपनी डाल पर नहीं जाता। यह बिछोह आख़िरी है।