बिरहिन ऊभी पंथ सिरि, पंथी बूझै धाइ।
एक सबद कहि पीव का, कवर मिलैंगे आइ॥
विरहिणी राह के सिरे पर खड़ी है। जो भी राही गुज़रता है, वह दौड़कर उससे पूछती है: ‘मेरे प्रिय का बस एक संदेसा दे दो, वे कब आकर मुझसे मिलेंगे?’
राह पर खड़ी यह पत्नी आत्मा है, और परदेस गया पति ईश्वर।