Kabir · The Guru and the Word
अमृत की गठरी
अमृत केरी मोटरी, शिर से धरी उतार। जाहि कहौं मैं एक है, सो मोहिं कहै दुइ चार॥
कबीर कहते हैं, अमृत की गठरी मैंने सिर से उतारकर नीचे रख दी। पर जिससे भी कहता हूँ कि ईश्वर एक है, वही पलटकर मुझसे दो-चार कहता है। अमृत कबीर की सीख है, जिसे वे बोझ की तरह ढोते आए थे, और जिसे अब उन्होंने सबके लेने के लिए उतार रखा है। ‘दो-चार कहने’ में दोहरा अर्थ है: लोग एक के बदले दो-चार देवता गिनाते हैं, और साथ में दो-चार खरी-खोटी भी सुना देते हैं।