एकवृक्षसमारूढा नानावर्णा विहङ्गमाः । प्रभाते दिक्षु दशसु यान्ति का तत्र वेदना ॥
एक ही पेड़ पर तरह-तरह के रंगों वाले पक्षी रात बिताते हैं और सवेरा होते ही दसों दिशाओं में उड़ जाते हैं। इसमें दुःख की क्या बात है? एक घर में रहने वाले लोग भी ऐसे ही हैं: कुछ समय साथ, फिर सबकी राह अलग।