नीरक्षीरविवेके हंस आलस्यम् त्वम् एव तनुषे चेत् । विश्वस्मिन् अधुना अन्यः कुलव्रतं पालयिष्यति कः ॥
हे हंस, दूध और पानी को अलग करने के लिए तेरी ख्याति है। यदि तू ही इसमें आलस्य करने लगे, तो आज संसार में तेरे कुल का यह व्रत और कौन निभाएगा? यहाँ हंस वह व्यक्ति है, जिसे भले-बुरे को परखने की क्षमता मिली है।