द्राक्षा म्लानमुखी जाता शर्करा चाश्मतां गता । सुभाषितरसस्याग्रे सुधा भीता दिवं गता ॥
सुभाषित के रस के आगे अंगूर का मुँह उतर गया, चीनी पत्थर हो गई और अमृत डरकर स्वर्ग भाग गया। इसीलिए तो, मज़ाक में, अंगूर सूखकर किशमिश बनता है, चीनी डली बनती है और अमृत केवल स्वर्ग में मिलता है।