Select Subhashitas · Wit & Riddles
पाणिनि का एक सूत्र
काचं मणिं काञ्चनमेकसूत्रे मुग्धा निबध्नन्ति किमत्र चित्रम् । विचारवान् पाणिनिरेकसूत्रे श्वानं युवानं मघवानमाह ॥
भोले लोग काँच, मणि और सोने को एक ही धागे में पिरो देते हैं, इसमें आश्चर्य क्या? विचारवान पाणिनि ने भी तो कुत्ते, युवक और इंद्र को एक ही सूत्र में बाँध दिया। ‘सूत्र’ का अर्थ धागा भी है और व्याकरण का नियम भी; पाणिनि के ‘श्वयुवमघोनाम्’ सूत्र में ये तीन शब्द केवल समान रूप चलने के कारण साथ आए हैं।