Select Subhashitas · Worldly Wisdom
हर किसी के आगे हाथ न फैलाओ
रे रे चातक सावधानमनसा मित्र क्षणं श्रूयतामम्भोदा बहवो वसन्ति गगने सर्वेऽपि नैतादृशाः । केचिद्वृष्टिभिरार्द्रयन्ति धरणीं गर्जन्ति केचिद्वृथा यं यं पश्यसि तस्य तस्य पुरतो मा ब्रूहि दीनं वचः ॥
वर्षा की बूँदों पर ही जीने वाले मित्र चातक, ज़रा ध्यान से सुनो। आकाश में बहुत-से बादल हैं, पर सब एक जैसे नहीं। कुछ वर्षा से धरती को भिगो देते हैं और कुछ व्यर्थ ही गरजते हैं। जिस-जिस को देखो, उसके आगे दीन वचन मत बोलो।